इस्लामी सहयोग संगठन ने मस्जिदु अक़सा और बैतुल मुक़द्दस की बिगड़ती स्थिति के अंतर्गत आपातकालीन स्थिति जेद्दा में तलब कर लिया है।
तुर्क समाचार एजेन्सी अनातोली की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामी सहयोग संगठन ने 10 जनवरी को इस संगठन की आपात बैठक बुलाई है जिसमें इस मुद्दे पर बातचीत और एजेन्डा तय किए जाने की संभावना हे।
ज्ञात रहे कि ज़ायोनी शासन के कट्टरपंथी मंत्री इत्मार बेन गोइर कड़े पुलिस प्रबंध में मस्जिदुल अक़सा में दाख़िल हुए और मुसलमानों के पहले क़िबले का अनादर किया। उनकी इस हरकत की पूरी दुनिया में निंदा की जा रही है। (AK)
342/